बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए जिले में प्रोजेक्ट संवर्धन विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। आगामी 17 दिसंबर को जिले के 3 सौ पंचायत भवनों में प्रोजेक्ट संवर्धन कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा।पंचायत भवनों में आयोजित वीएचएसएनडी सत्रों के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित एवं पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के वजन, लंबाई एवं अन्य शारीरिक मापदंडों की जांच कर उनके पोषण स्तर का आकलन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम विपिन कुमार ने बताया कि वीएचएसएनडी सत्रों में विशेष रूप से सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों की पहचान की जाएगी,। जिससे उन्हें शासन की निर्धारित पोषण एवं उपचार योजनाओं से आच्छादित कर कुपोषण से मुक्ति दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.