महोबा, सितम्बर 12 -- महोबा, संवाददाता। चरखारी तहसील क्षेत्र के गांव नर्टरा में दो सर्वेयरों को साड़ी और पेटीकोट पहनाकर जुलूस निकवाले का फरमान देने वाले क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर सुर्खियों में है। विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करते हुए पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। सीएम से जिले को आपदाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग उठाई है। चरखारी विधायक बृज भूषण राजपूत आए दिन सुर्खियों में रहते है। जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने के मामले में चरखारी विधायक सुर्खियों में रहे। बृजभूषण राजपूत अपने बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: वसूलीबाजी पर विधायक बोले- पेटीकोट पहनाओ, ग्रामीणों ने पहना पुलिस को सौंपा जिले में फसल बीमा के नाम...