धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जैक आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। पहले दिन मैट्रिक के छात्रों की आईआईटी एंड अन्य वोकेशनल पेपर तथा दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की वोकेशनल विषय निर्धारित है। वोकेशनल विषयों में कम परीक्षार्थी होने के कारण कम सेंटर में परीक्षा होने की संभावना है। जैक के निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। एसडीओ लोकेश बारंगे ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में सोमवार रात्रि 12 बजे से परीक्षा की प्रत्येक तिथि से परीक्षा समाप्ति तक के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। बताते चलें कि मैट्रिक में 96 परीक्षा केंद्र व इंटर में 81 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं में 5...