मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद होने जा रही है। जिले में 92 जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्ति के विरूद्ध कुल 813 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही संबंधित अनुमंडलों में औपबंधित वरीयता सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा अनुमंडलों को निर्देश भेजने की कवायद शुरू की जानेवाली है। चार अनुमंडलों में 92 पीडीएस दुकान रिक्ति के विरुद्ध मिले हैं 813 आवेदन : चार अनुमंडलों में पीडीएस दुकानों की 92 रिक्ति के विरूद्ध कुल 813 आवेदन मिले हैं। इसमें सिकरहना अनुमंडल में जन वितरण प्रणाली दुकानों की 18 रिक्ति है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 16 व नगर परिषद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.