नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेडेट स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर 100 फीसदी स्कूलों की बसों की जानकारी दर्ज हो गई है। इनमें से 90 फीसदी से अधिक स्कूल बसों की जांच पूरी हो गई है। विभाग के अनुसार अधिकतर बसें दुरुस्त मिली हैं। करीब 12 फीसदी बसों में जांच में कमियां मिली हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि 1997 स्कूलों की 3339 बसों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड हो गई है। इनमें से 3028 बसों की जांच प्रवर्तन टीमों द्वारा कर ली गई है। यह कुल बसों का 90.9 फीसदी है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बसे नहीं हैं, उनके द्वारा इसका शपथपत्र अपलोड किया गया है। कुल 1475 स्कूलों ने बसें नहीं होने की जानकारी शपथपत्र में दी है। इनमें 860 स्कूल बेसिक शिक्षा अधिकारी के अंतर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.