उरई, जून 6 -- उरई। संवाददाता पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को जिले के जो परीक्षा केंदों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी में होगी। 19584 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन में शांतिपूर्ण नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के सभी अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जनपद में 8, 9 एवं 10 जून को प्रतिदिन दो पालियों में होगी। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए ग...