पीलीभीत, अगस्त 18 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश दिए जाने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोटेदार शामिल हुए। अतिरिक्त लाभांश से जिले के 872 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं की मांग पर ध्यान देते हुए उनका लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 125 रुपये किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के लखनऊ में उद्बोधन का सजीव प्रसारण जिले की समस्त विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, उचित दर विक्रेताओं की उपस्थिति में दिखाया गया। गांधी सभागार में बरखेड़ा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- कोटेदारों को मिलेगा 125 रुपए प्रति कुंतल लाभांश विधानसभा बी...