चंदौली, सितम्बर 21 -- चंदौली, संवाददाता । केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत असाक्षर शिक्षार्थियों के बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा रविवार को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। इसमें कुल 5932 परीक्षार्थी उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मलित हुए। इसमें 407 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान प्रौढ़ शिक्षा विभाग नई दिल्ली से आए समन्वयक नन्द कुमार केशरी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। वहीं नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की टीम ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नव साक्षरों की परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से कराने के लिए कुल 815 केंद्र बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- सभी 75 जिलों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई साक्षरता ...