हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर। निज संवाददाता खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 से 80 वर्ष से अधिक आयु के राशन कार्डधारियों को उनके घर पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य वृद्ध एवं असहाय लाभुकों को जनवितरण प्रणाली से संबंधित सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना तथा उन्हें अनावश्यक आवागमन की कठिनाइयों से राहत प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रारंभिक चरण में वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट की जानकारी हाजीपुर प्रखंड में लगभग 3,500 ऐसे लाभुक चिह्नित किए गए हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है। इन सभी पात्र लाभुकों को उनके हिस्से का निर्धारित खाद्यान्न उनके आवास पर ही उपल...