सीवान, सितम्बर 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कृषि कार्यों में किसानों का समय व श्रम कम करने के लिए कृषि विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में बड़े स्तर पर कृषि यांत्रिकीकरण की योजना तैयार की है। जिले में कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत इस वर्ष 86 प्रकार के कृषि यंत्र किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यंत्रों की श्रेणी के अनुसार किसानों को 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं, कृषि यंत्र बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर और ड्रोन सेंटर स्थापित करने वाले लाभुकों को भी योजना के तहत अनुदान का लाभ मिलेगा।

कृषि के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक मशीनों का उपयोग कृषि विभाग का उद्देश्य खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक मशीनों और तकनीक का इस्त...