छपरा, दिसम्बर 15 -- जिले के 75 से अधिक स्कूलों के 6000 से ज्यादा छात्र होंगे शामिल छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को नई दिशा देने वाला हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले भर के 75 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के 6000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस ओलंपियाड में भाग ले रहे हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड भागीदारी मानी जा रही है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड का आयोजन प्रत्येक वर्ष छात्रों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाता है। प्रतियोगिता में शामिल छात्र न केवल अपनी बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन कर सकेंगे, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक माहौल...