जिले के 73 किसानों को मिलेगा जोड़ा बैल योजना का लाभ, 40 हजार मिलेगी सब्सिडी
जमशेदपुर, जून 20 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के छोटे एवं सीमांत किसानों को पशुपालन विभाग की ओर से जोड़ा बैल देने की योजना है। कुल 73 किसानों को बैल देने की योजना है। प्रति जोड़ा बैल पर विभाग की ओर से 40 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। लेकिन यह सशर्त है। आवेदक स्थानीय निवासी हो और उसके पास खेती योग्य जमीन हो। योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के सभी लाभुकों को दिया जाएगा परंतु वरीयता एससी, एसटी, पीवीटीजी और दिव्यांग किसानों को दी जाएगी। जिलास्तरीय समिति अंतिम रूप से लाभुकों का चयन करेगी। अगर किसी किसान को विगत पांच वर्षों में केन्द्र या राज्य की योजना का लाभ मिला है, तो उसे इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.