बांका, मार्च 27 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियाों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे लाभार्थियों को पेंशन की राशि निर्वाध रूप से उनके खाते में भेजी जा सके। एक अप्रैल से उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ मिलेगा, जिनका जीवन प्रमाणीकरण कार्य पूरा हो चुका है। सामाजिक पेंशन योजना के तहत मृत पेंशनधारियों को चिन्हित करते हुए उनका विवरण ई-लाभार्थी पोर्टल के डाटाबेस में अपडेट करने के लिए 22 दिसंबर 2025 से ही जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह कार्य कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी आसानी से इसका लाभ उठा सकें। जिले में कुल 2 लाख 52 हजार 910 पेंशनधारी हैं। इसमें से अब तक 1 लाख 80 हजार 957 पेंशनधरियों का ही जीवन प्रमाणीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.