नोएडा, जनवरी 4 -- दूसरे चरण में 24 स्थानों पर शिविर लगाए 20 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण में रविवार को जिले में 24 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए। इसमें 700 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। निगम को 20 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि चार जनवरी से ओटीएस का दूसरा चरण लागू हुआ। इसके तहत शिविर लगाने के साथ बकायेदारों को घर-घर जाकर योजना की जानकारी दी जा रही है। रविवार को आठ शिविर दादरी, आठ जेवर और आठ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगाए गए। इसमें 700 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में आने वालों को योजना के लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत ब्याज पर शत-प्रतिशत तक छूट के साथ मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.