फरीदाबाद, जुलाई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के 70 निजी स्कूलों के एमआईएस (स्कूल प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल को शिक्षा विभाग ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही इन स्कूलों में नए विद्यार्थियों के दाखिले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई स्कूलों द्वारा मान्यता संबंधी नियमों, बुनियादी ढांचे के मानकों और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर की गई है। बता दें कि जिले में एक हजार से अधिक निजी स्कूल संचालित हैं, जिनमें से करीब 30 प्रतिशत स्कूलों के पास स्थायी मान्यता नहीं है। विभागीय जांच में सामने आया कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों का दाखिला कागजों में मान्यता प्राप्त स्कूलों में दिखाते थे, जबकि पढ़ाई बिना मान्यता वाले परिसरों में कराई जा रही थी। इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।...