सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2605 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। समर्थन मूल्य में इस बढ़ोतरी को किसानों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें उनकी उपज का बेहतर और लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। खरीद व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में कुल 67 क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 प्रति कुंतल था, जिसे इस बार 2605 कर दिया गया है। इसके अलावा किसानों को प्रति कुंतल 20 की दर से छनाई-सफाई (क्लीनिंग चार्ज) का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। इस प्रकार किसानों को कुल मिलाकर और अधिक आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.