जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाती हैं। ये परीक्षाएं मुख्य बोर्ड परीक्षा का पूर्वाभ्यास होती हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है। प्री-बोर्ड परीक्षाएं छात्रों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद करती हैं। यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर ही आयोजित की जा रही है। इस वर्ष कुल 661 विद्यालयों के एक लाख 31 हजार परिक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 15 जनवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह दिखा। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए विभाग की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा के पहले दिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.