जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- सदर अस्पताल में अप्रैल से नवंबर तक कुल 835 लोगों की डायलिसिस की गई। स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में शनिवार को यह जानकारी दी गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सरकारी संस्थाओं में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आंकड़ों पर ध्यान रखने से ज्यादा जरूरी है कि बीमार लोग इलाज से संतुष्ट होकर घर लौटें। उन्होंने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भी डायलिसिस यूनिट के बेहतर संचालन का निर्देश दिया गया, ताकि अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को डायलिसिस के लिए जमशेदपुर न आना पड़े। उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य विभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.