भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली-2023 के तहत जिले के 6262 विशिष्ट शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी चल रही है। इन शिक्षकों को अगले ग्रेड में प्रोन्नति के साथ वेतनवृद्धि भी होगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने प्रखंड व पंचायतस्तरीय स्थानीय निकाय के प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में किए गए कार्यावधि की गणना की जाएगी। इसके लिए डीपीओ स्थापना ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रोन्नति के योग्य व समय की अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराएं। डीपीओ के अनुसार वैसे शिक्षक जो प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में मूल कोटि (बेसिक ग्रेड) के पद पर न्यूनतम 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.