खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता एक अप्रैल से जिले के 60 हजार 645 पेंशन लाभार्थियों का पेंशन बंद हो सकता है। क्योंकि इन लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाया है। बताया जा रहा है जिले में एक लाख 90 हजार 767 विभिन्न पेंशन योजना के लाभ लेने वाले लाभार्थी हैं। इसमें से अब तक मात्र एक लाख 30 हजार 122 लाभार्थियों ने ही अपना जीवन प्रमाणीकरण करवाया है। यानि शेष बचे 60 हजार 645 लाभार्थियों को हर हाल में आगामी 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करवाना जरूरी है। जिससे लाभार्थियों को पेंशन की राशि निर्बाध रूप से उनके खाते में भेजी जा सके। हालांकि आंकड़ों पर गौर करें तो खगड़िया प्रखंड के लगभग 33 प्रतिशत लाभार्थियों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाया है। हालांकि सभी प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने वालों के आंकड़े 30 से 35 प्...