जिले के 6.74 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक : सिविल सर्जन
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान (एनआईडी) को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठक सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में सदर अस्पताल परिसर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि 28 जून से चार जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के पांच वर्ष से कम आयु के 6,74,744 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले का एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी प्रखंडों को माइक्रोप्लान की समीक्षा, बूथों की समुचित व्यवस्था और घर-घर भ्रमण गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को प्रशिक्षित किए कर्मी उन्होंने विशेष रूप से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.