जिले के 6.53 लाख लाभार्थियों के बनेंगे कार्ड
बलिया, मई 17 -- बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू हो गया है, जो 14 अगस्त तक तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान जिले के आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र छह लाख 53 हजार 615 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एव जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग की अपील की है ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.