सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। जिले में पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने दुधारू पशुओं के बीमा के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत अब पशुपालकों को मात्र 25 प्रतिशत प्रीमियम राशि ही देनी होगी। जबकि शेष 75 प्रतिशत प्रीमियम की राशि विभाग द्वारा वहन की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में करीब छह लाख दुधारू पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अक्सर बीमारी, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पशुओं की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में बीमा योजना उनके लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगी। अधिकतम 50 हजार रुपये तक का बीमा : योजना के तहत दुधारू पशुओं के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये तक का बीमा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.