गुमला, नवम्बर 30 -- गुमला।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद गुमला जिले में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।चैनपुर में प्रमोद खलखो, डुमरी में प्रदीप मिंज,जारी में जोय कुजूर, भरनो में मुख्तार आलम,सिसई में निलेश उरांव और घाघरा प्रखंड में आदित्य भगत को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नए प्रखंड अध्यक्ष संगठन को और मजबूत करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.