गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग की ओर से सख्त के बाद जिले के गैस विरतकों ने प्रतिदिन की बुकिंग सिलेंडरों की डिलीवरी की रिपोर्ट देने शुरू कर दिये है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार ने कहा कि रविवार को 58 वितरकों ने 16 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी घरों पर की। इसके अलावा 171 व्यावसायिक सिलेंडर वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि तीन गैस कंपनियों की ओर से वितरकों को 19528 सिलेंडर दिए गए। इसमें से 16 हजार सिलेंडर वितरित किया गया। अभी विरतकों के पास सात हजार सिलेंडर की बुकिंग है, जो सोमवार को वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को 17 हजार बुकिंग सिलेंडरों को गैस वितरकों की ओर से वितरित किए गए थे। तो रविवार को एक हजार कम हुई है। सोमवार से व्यावसायिक सिलेंडरों की संख्या कंपनी की ओर से बढ़ ...