मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी। बिहार राज्य हज समिति, पटना से मधुबनी जिले के कुल 57 हज यात्रियों का चयन किया गया है। जिसकी सूची जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, मधुबनी को उपलब्ध कराई गई है। हज यात्रियों को यात्रा के पूर्व मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किये जाने को डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा एक मेडिकल टीम का गठन किया गया। निर्धारित स्थल मिथिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मधुबनी में टीकाकरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। आयोजित कैंप स्थल पर अमरेंद्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी, डॉ अरशद हुसैन, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, मधुबनी, आसिफ इमाम, राज्य हज निरीक्षक इत्यादि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.