जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जिले के मृत प्राय या कम पानी वाले तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन खेतों को निर्बाध रूप से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है, जहां पानी की दिक्कत होती है। जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पहले काफी संख्या में बड़े या छोटे तालाब थे। लेकिन उनमें से कई लुप्त या जर्जर स्थिति में हैं। कई तालाब में जलकुंभी भरी है तो कई तालाब भरने लगे हैं। इससे न सिर्फ उसमें पानी भराव की क्षमता कम हो गई है और जलस्तर कम हो गया है। बल्कि आसपास के खेत, जो पीढ़ियों से उस तालाब पर सिंचाई के लिए निर्भर थे, वे सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। पहाड़ी इलाकों के किसानों को ज्यादा दिक्कत इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उन पहाड़ी इलाकों वाले अधिकतर छोटे तालाब पर निर्भर लोगों को है, जो पूरी तरह उस तालाब पर ही निर्भर रहते थे लेकिन अब वे भर गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.