जिले के 57 केन्द्रों में कल होगी यूकेएसएसएससी की परीक्षा
हल्द्वानी, जून 12 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। जिले में 14 जून को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। डीएम ललित मोहन रयान ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर परीक्षा पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए।डीएम रयाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल व कालाढूंगी में 57 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने केंद्रों का पूर्व में स्थलीय निरीक्षण करने और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- 18,302 अभ्यर्थी देंगे स्नातक स्तरीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.