जिले के 565 ब्लॉकों में नहीं शुरू हो सकी मकान गणना
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के 565 गणना ब्लॉकों में अब तक जनगणना शुरू नहीं हो सकी है,जबकि 397 ब्लाकों में प्रगणकों ने महज सात दिन के भीतर कार्य पूरा कर लिया। जनगणना में अधिकारियों-कर्मचारियों ने निर्धारित कार्य में तेजी ला दिया है। जिले में 9332 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर तक 8370 ब्लाकों में मकान और परिवारों की गणना चल रही थी, हालांकि, 565 गणना ब्लाकों में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।इस मामले में जिला जनगणना अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने बताया कि जिन एचएलबी में मकानों की गणना शुरू नहीं हो सकी है, वहां भी जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना के दूसरे चरण में प्रगणक कर रहे भवनों की नंबरिंग कार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.