मधुबनी, मई 20 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले के 558 विद्यालयों में 25 मई से सामाजिक अंकेक्षण शुरू होगा। समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं और केजीबीवी की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के निदेशक विनय कुमार ओहदार ने इसकी सफलता को लेकर डीएम और डीडीसी को भी पत्र भेजा है। इसतरह, जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं की पड़ताल अब सामाजिक अंकेक्षण के जरिए की जाएगी। इसके तहत समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रही योजनाओं के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की भी जांच की जाएगी。 यह भी पढ़ें- कस्तूरबा समेत सरकारी विद्यालयों का 25 से होगा ऑडिट स्वतंत्र रुप से पूरी होगी प्रक्रिया: सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी के निदेशक विनय कुमार ओहदार ने अपने निर्देश में बताया है कि सामाजिक अंकेषण की प्रक्रिया स्वतंत्र रूप स...