पटना, फरवरी 10 -- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25% सीटों पर नामांकन के लिए प्रवेश क्षमता की जानकारी नहीं देने वाले निजी स्कूलों पर अब कार्रवाई होगी। पटना जिले के 521 निजी विद्यालयों ने निर्देश और शो कॉज के बाद भी अपने यहां प्रवेश क्षमता की जानकारी पोर्टल पर नहीं दी। स्कूलों को ज्ञानदीप पोर्टल पर इसकी जानकारी अपडेट करनी थी। अब इन स्कूलों की यू-डायस कोर्ड रद्द किए जाने की कार्रवाई शुरू होगी। मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है। पटना जिले में आरटीई से मान्यता प्राप्त कुल 1315 निजी विद्यालय हैं। लेकिन सीट अपडेट इनमें से 794 विद्यालय ने ही किया है। जिन विद्यालयों ने प्रवेश क्षमता अपडेट नहीं की है उनकी वजह से हजारों बच्चों का नामांकन प्रभावित होगा।

हि...