सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान,से अनीष पुरूषार्थी)। जिले की सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना को लेकर भवन निर्माण किया जाना है। इसे लेकर जिला पंचायती पंचायतों में भूमि चिह्नित करने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के विवाह को सुगम बनाने के लिए जिला पंचायती राज विभाग ने 50 मंडपों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर शिलान्यास किया जा चुका है। साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए एलईओ को तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इधर, शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ, इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला पंचायती राज...