भभुआ, मार्च 6 -- अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए अग्निशमन विभाग ने प्रबंधन को भेजा नोटिस, वैधता तिथि खत्म होने के बाद भी दिख रहे फायर यंत्र जिले के कई अस्पताल रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स या आसपास में हो रहे हैं संचालित आग लगने पर बिना फायर यंत्र या अन्य इंतजाम के काबू पाना नहीं है संभव 69 अस्पतालों को अग्निशमन ने दिया है एनओसी (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले में 50 ऐसे अस्पताल हैं, जिनके पास अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं है। फिर भी संचालक उसका संचालन कर रहे हैं। जिले के 69 अस्पतालों को अग्निशमन विभाग ने एनओसी दिया है, जिसमें 34 भभुआ व मोहनियां के सरकारी अस्पताल तथा भभुआ अनुमंडल के 15 व मोहनियां अनुमंडल के 20 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में लगे फायर यंत्र व उसकी वैधता तिथि की जांच करने के बाद दी गई है। भभुआ अनु...