बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बक्सर जिले में सोमवार को आयोजित शिक्षा, संस्कृति और संस्कार विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय सेमिनार में नालंदा जिले के पांच शिक्षकों को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले के प्राथमिक विद्यालय बेलदरिया पावा के प्रधान शिक्षक रोहित कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोहनासराय के मो. नजमुद्दीन, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पेढ़ूका की श्वेता सिन्हा, प्राथमिक विद्यालय देवकली की फूल कुमारी प्राथमिक विद्यालय बलवापर की शिक्षिका कुमारी अवंतिका सिन्हा को सम्मान मिला। प्रधान शिक्षक रोहित कुमार ने कहा कि शिक्षकों का कार्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना नहीं है बल्कि समाज को नई दिशा और बच्चों को सही मार्गदर्शन देना भी शिक्षकों की ही जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...