सीतामढ़ी, मार्च 30 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जलवायु अनुकूल खेती कार्यक्रम के के तहत जिले के चयनित पांच गांवों में मूंग फसल पर प्रशिक्षण एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों से अवगत कराना एवं मूंग की उन्नत खेती को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में पांचों गांवों में लगभग 250 किसानों के बीच मूंग फसल का प्रत्यक्षण एवं प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्म के बीज, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा वैज्ञानिक विधियों से खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर वैज्ञानिक डॉ. सौरभ पटेल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए मूंग जैसी दलहनी फसलों का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.