जिले के 48 पंचायतों को संभावित बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 160 नावों का किया एकरारनामा
खगडि़या, अगस्त 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सात नदियों से घिरे खगड़िया जिले में जलस्तर वृद्धि के साथ ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। कभी कोसी उफनाती है तो कभी गंगा नदी जलस्तर वृद्धि के बाद आंख दिखाती है। बागमती व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर वृद्धि के बाद भी लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी को तेज कर दी गई है। नदियों के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और संभावित बाढ़ को लेकर हर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। चाहे बांधों की स्थिति हो या फिर लोगो के आवागमन के लिए नावों की उपलब्धता। बाढ़ आने पर पशुओं की चारा की व्यवस्था हो या फिर सूखा राशन की व्यवस्था। हर स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। जिससे आने वाले दिनों में नदियों के पूरी तरह से उफनाने के बाद किसी भी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.