लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- चयन वेतनमान की मांग काफी दिनों से कर रहे शिक्षकों की मांग पर तेजी से काम शुरू हो गया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि जिले के 472 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दे दिया गया है। यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चयन वेतनमान की मांग काफी दिनों से शिक्षक कर रहे हैं। बीएसए ने बताया कि जिन शिक्षकों को चयन वेतनमान दिया गया है उनमें मोहम्मदी के 98, बेहजम के 46 और बिजुआ के 142 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा कुंभी के 101 व बांकेगंज 85 शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया गया है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि अन्य ब्लॉकों के शिक्षकों का चयन वेतनमान देने के लिए काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाभ दिया जाएगा। शिक्षक संघ पदाधिकारियों का कहना है कि चयन वेतनमान की मांग काफी दिनों से चल रही थी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.