कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिले के शैक्षिक इतिहास में बुधवार को नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। 'निपुण भारत मिशन' के संकल्पों को धरातल पर उतारने वाले जिले के कर्मठ शिक्षकों के सम्मान में कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता, मंझनपुर लाल बहादुर व राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद 467 उत्कृष्ट शिक्षकों को साल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इन शिक्षकों ने अपने विद्यालयों को 'निपुण' बनाने के लिए जो भगीरथ प्रयास किए, प्रशासन ने उसे शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.