बक्सर, फरवरी 11 -- मध्य विद्यालय 20 हजार रुपए खर्च करने की दी गई अनुमति जो प्राचार्य रूचि नहीं लेंगे, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी पर्यटन-ऐतिहासिक परिभ्रमण पर जाएंगें। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को बीस-बीस हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए डीपीओ (लेखा-योजना) चंदन द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत विभाग के स्तर से आदेश प्राप्त है। बताया कि अभिभावक की सहमति के बाद छात्र-छात्राएं परिभ्रमण पर जा सकते है। यह परिभ्रमण राज्य के अंदर ऐतिहासिक स्थलों, संग्रहालय व अन्य स्थल शामिल है। परिभ्रमण के वापस आने के बाद प्राचार्य स्थल का फोटो, वाहन का फोटो, पोस्टर व बैनर आदि उपलब्ध करायेंगे। इसके बाद तत्काल बीस हजार रुपए की राशि प्राचार...