बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री परिवहन योजना की राशि से वंचित जिले के 431 मध्य विद्यालयों में राशि भेज दी गयी है। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि प्राचार्यों को फरवरी में ही बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने को कहा गया है। हर हाल में फरवरी में ही खर्च राशि की उपयोगिता कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...