कौशाम्बी, जून 16 -- रबी की प्रमुख फसल गेहूं की खरीद मार्च माह में शुरू होने के बाद 15 जून को बंद कर दी गई है। इस दौरान जिले में खुले 43 क्रय केंद्रों पर 6627 कृषकों से 32293.82 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं आना बंद होने पर सोमवार को खाद्य एवं विपणन विभाग ने क्रय केंद्रों पर खरीद बंद करा दिया है। अब क्रय केंद्रों पर डंप पड़े गेहूं को भारतीय खाद्य निगम भेजे जाने की कवायद जारी है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए 54500 मीट्रिक टन लक्ष्य जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को दिया था। लक्ष्य को पाने के लिए जिले में कुल 43 क्रय केंद्र खुलवाए गए थे। मार्च माह में गेहूं की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र खुलवा दिए गए थे पर इस महीने क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। अप्रैल माह की शुरुआत होते ही क्रय केंद्रों पर गेहू...