जमशेदपुर, फरवरी 11 -- झारखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों को प्लस टू (12वीं) स्तर तक अपग्रेड करने की प्रक्रिया सूबे में अबतक शुरू नहीं हो सकी है। सरकार ने डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटाने का निर्णय तो लिया है, लेकिन इसके विकल्प के तौर पर स्कूलों का बुनियादी ढांचा अबतक तैयार नहीं हो सका है। राज्य के सैकड़ों अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय लंबे समय से प्लस टू स्तर पर अपग्रेड होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, परंतु वर्तमान स्थिति यह है कि अबतक इन स्कूलों को उच्च माध्यमिक श्रेणी में लाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हो सकी है, जबकि सामान्य सरकारी स्कूलों के लिए सूची तैयार की जा रही है, जैसे जमशेदपुर में 42 स्कूलों का चयन प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने के लिए किया गया है। वहीं, अल्पसंख्यक स्कूलों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन का अभाव होने के कारण उ...