आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता।जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बिजली कटौती के दौरान भी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के निर्बाध संचालन के लिए 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इनवर्टर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से प्रति विद्यालय 38 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 800 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। सरकार की मंशा है कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वर्तमान में अधिकांश स्कूलों में इनवर्टर न होने के कारण बिजली जाते ही पंखे बंद हो जाते हैं और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई भी ठप हो जाती है।इस यह भी पढ़ें- सुबह 7 से 12 बजे तक हो विद्यालयों का समय समस्या को देखते हुए अब विद्यालयों में इनवर्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.