मोतिहारी, सितम्बर 11 -- मोतिहारी, हिप्र। सीएम ने मुंगेर के खड़गपुर हवेली में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की सभी 06 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में (डीबीटी) के माध्यम से किया। इसी कड़ी में जिले के समाहरणालय स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम सौरभ सुमन यादव, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जिला जन संपर्क पदाधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा व अन्य विभागीय कर्मी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी उपस्थित थे। प्रति माह के दसवीं तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अंतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाता है। जिला के कुल 490120 सक्रिय पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 5682...