जिले के 4.88 लाख पेंशनधारियों को मिला 55 करोड़
मधुबनी, अगस्त 10 -- मधुबनी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 55 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किया। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि जिले के सभी छह प्रकार के 4 लाख 88 हजार 940 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 55 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है। यह जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। एनआईसी के वीसी कक्ष से कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। मौके पर मौजूद डीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- अरवल के 81 हजार से अधिक लाभार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.