जिले के 4.08 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 47.15 करोड़
समस्तीपुर, जून 11 -- समस्तीपुर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम रोशन कुशवाहा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले में कुल 4 लाख 8 हजार 414 पेंशनधारियों को मई 2026 माह की पेंशन राशि 1100 रुपये प्रति लाभुक की दर से उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसके लिए कुल 47 करोड़ 15 लाख 58 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। यह भी पढ़ें- जिले के पेंशधारियों के खाते में 37.80 करोड़ रुपए हस्तांतरित डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.