देवघर, जून 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन चारों परीक्षा केंद्रों में कुल 1530 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया था। जिसमें कुल 1406 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 124 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नीट यूजी की परीक्षा में 280 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा केंद्रों का विवरण एएस कॉलेज देवघर साईंस ब्लॉक परीक्षा केंद्र में 498 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया था। जिसमें 453 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 45 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। देवघर कॉलेज देवघर परीक्षा केंद्र में 312 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया था। जिसमें 292 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 20 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर परीक्षा के...