चम्पावत, अक्टूबर 3 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के 38 गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी। पीएमजीएसवाई स्टेज फोर के तहत सड़कों का निर्माण होगा। सड़क बनने से बड़ी आबादी को सहूलियत मिल सकेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवाजाही में आसानी हो सकेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवा भी मिल सकेगी। इसके अलावा किसानों को कृषि और उद्यान उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...