बिहारशरीफ, मार्च 13 -- जिले के 34 केन्द्रों पर 15 को होगी सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पद की परीक्षा कदाचारमुक्त परीक्षा संचलान को एडीएम ने अधिकारियों संग की बैठक फोटो : कोर्ट एग्जाम : बिहारशरीफ टाउन हॉल में शुक्रवार को परीक्षा की गाईडलाइन की जानकारी साझा करते एडीएम रंजन कुमार चौधरी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 34 केन्द्रों पर 15 मार्च को सिविल कोर्ट में अटेडेंट व पिउन पदों की बहाली के लिए दो पालियों में प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक तो दूसरी पाली की परीक्षा दो से चार बजे तक ली जाएगी। इसमें 23 हजार 940 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विभागीय जांच एडीएम रंजन कुमार चौधरी ने शुक्रवार को केन्द्राधीक्षकों व अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की गाइडलाइन की जानकारी साझा की। एडीएम ने बताया कि...