मधुबनी, मई 5 -- शैलेंद्र कुमार मघुबनी । जिले में पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ डीएम आनंद शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। इन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन पंचायत सचिवों पर दंड लगाया गया है, उनसे राशि सीधे उनके वेतन से काटकर वसूल की जाए। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत समय पर सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने के कारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत सचिवों पर आर्थिक दंड लगाया गया था। इन प्रखंडों में लौकही, खुटौना, झंझारपुर, फुलपरास, हरलाखी और मधेपुर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं का होगा निदान: डीएम अब इन सभी मामलों में वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऐसे जिले के 33 पंचायत सचिवों पर मिलाकर 93,500 का जुर्माना लगाया...